Terms and Conditions
The terms for the Scrap Bhai course, the Scrap Business Franchise and the Scrap Bhai app, offered by Goraksh Enterprises.
Effective from 2 November 2026 · लागू तिथि: 02-11-2026
कृपया Franchise / Training के लिए भुगतान करने से पहले ये सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें। भुगतान करने, फ़ॉर्म भरने या सेवा का उपयोग करने का अर्थ है कि आपने ये शर्तें पढ़कर पूरी तरह स्वीकार कर ली हैं।
Please read these terms before you pay. Paying, filling a form or using the service means you have read and accepted them.
In short
- We will prepare you for entry into the Scrap business. Joining is your voluntary choice.
- We do not guarantee any earning, profit, customer or deal.
- There is no refund or adjustment at any stage.
- Training, rates and advice are for educational purposes only; they are not investment, legal or tax advice.
- We are not a party to any deal between buyers and sellers.
नियम एवं शर्तें
सेवाओं का स्वरूप
Goraksh Enterprises (जिसे इस दस्तावेज़ में आगे “कंपनी” कहा गया है) Scrap Business Franchise के अंतर्गत Live Scrap Rate की जानकारी, Training, Consultancy, Online Marketing Support, Seller / Dealer Network और Scrap Bhai App की सुविधा देती है। हम आपको Scrap Business में प्रवेश के लिए तैयार करते हैं (We will prepare you for entry into this Scrap Business.)
स्वैच्छिक निर्णय
Franchise या Training लेना पूरी तरह आपकी अपनी स्वैच्छिक रुचि है (This is your voluntary interest.) कंपनी किसी निश्चित कमाई, मुनाफ़े, ग्राहक या सौदे की गारंटी नहीं देती।
कोई Refund या Adjustment नहीं
जमा की गई फ़ीस / राशि किसी भी चरण पर न वापस (Refund) होगी और न ही किसी अन्य सेवा या व्यक्ति में समायोजित (Adjust) की जाएगी (There is no refund, adjustments at any stage.)
केवल शैक्षिक उद्देश्य
Training, Rate, Prediction, PPT और दी गई सलाह केवल शैक्षिक व सामान्य जानकारी के लिए हैं (This is for educational purpose only.) यह निवेश, क़ानूनी या टैक्स सलाह नहीं है।
सौदों की ज़िम्मेदारी
कंपनी रेट की जानकारी, ट्रेनिंग, नेटवर्क और व्यावसायिक सहयोग प्रदान करती है, लेकिन स्वयं माल की खरीदार-विक्रेता या सौदे की पार्टी नहीं है; माल की क्वालिटी, तौल, भुगतान, डिलीवरी और सौदे की पूरी जिम्मेदारी संबंधित खरीदार-विक्रेता की होगी।
सौदे से पहले सूचना अनिवार्य
फ्रेंचाइज़ी पार्टनर को माल खरीदने या उठाने से पहले WhatsApp या कॉल पर जगह, माल का प्रकार, अनुमानित मात्रा, रेट और समय की जानकारी देना अनिवार्य है; बिना सूचना किए गए सौदे की जिम्मेदारी पार्टनर की होगी।
भाव व Prediction
Metal और Scrap के भाव दिन में कई बार बदलते हैं और शहर, ग्रेड, मात्रा व पार्टी के हिसाब से अलग होते हैं। Prediction केवल अनुमान है, पक्की भविष्यवाणी नहीं। हर सौदे से पहले भाव स्वयं बाज़ार में जाँचें; ख़रीदने, बेचने या माल रोकने का अंतिम फ़ैसला आपका होगा।
लाभ-हानि
कंपनी की जानकारी या सलाह के आधार पर किए गए किसी भी सौदे से हुए लाभ-हानि, अवसर खोने या किसी भी अप्रत्यक्ष नुक़सान की पूरी ज़िम्मेदारी पार्टनर की होगी। किसी भी स्थिति में कंपनी की कुल ज़िम्मेदारी पार्टनर द्वारा दी गई फ़ीस से अधिक नहीं होगी।
क़ानूनी अनुपालन
GST, Trade Licence, स्थानीय अनुमति, प्रदूषण व नगर निगम के नियमों का पालन और माल का वैध स्रोत सुनिश्चित करना पार्टनर की ज़िम्मेदारी है। चोरी का, बिना बिल का या संदिग्ध माल न ख़रीदें; ऐसे किसी भी सौदे की पूरी क़ानूनी ज़िम्मेदारी पार्टनर की होगी।
स्वतंत्र व्यापारी
पार्टनर एक स्वतंत्र व्यापारी है — कंपनी का कर्मचारी, एजेंट या प्रतिनिधि नहीं। पार्टनर कंपनी के नाम पर कोई वादा, सौदा, उधार या भुगतान नहीं कर सकता।
Brand व सामग्री
कंपनी का नाम, Logo, Training सामग्री, PPT, वीडियो, Rate संदेश और App की सामग्री कंपनी की संपत्ति है। इन्हें आगे भेजना, बेचना या लिखित अनुमति के बिना उपयोग करना मना है। एक Franchise एक व्यक्ति / एक इलाक़े के लिए है।
सेवा की उपलब्धता
रविवार, बड़े त्योहारों और बाज़ार बंद रहने पर Rate Update नहीं होता। WhatsApp, इंटरनेट, बिजली या सर्वर की समस्या से सेवा में रुकावट आ सकती है, जो कंपनी के नियंत्रण से बाहर है।
सेवा समाप्ति
इन शर्तों के उल्लंघन, ग़लत जानकारी देने या कंपनी के नाम के दुरुपयोग पर कंपनी बिना पूर्व सूचना और बिना Refund के सेवा / Franchise समाप्त कर सकती है।
विवाद व क्षेत्राधिकार
ये शर्तें भारत के क़ानून के अधीन हैं। किसी भी विवाद में केवल दिल्ली के न्यायालयों को क्षेत्राधिकार होगा।
शर्तों में बदलाव
कंपनी आवश्यकता पड़ने पर इन शर्तों में बदलाव कर सकती है; सेवा जारी रखने का अर्थ है कि आप बदली हुई शर्तें स्वीकार करते हैं।
अस्वीकरण · Disclaimer
वेबसाइट, WhatsApp, App, सोशल मीडिया और Training में दिए गए भाव, Prediction, लेख और License / GST संबंधी जानकारी केवल सामान्य समझ के लिए है — यह क़ानूनी, टैक्स या निवेश सलाह नहीं है। नियम बदलते रहते हैं; अपने CA या संबंधित विभाग से पुष्टि करें।
कंपनी केवल ख़रीदार और विक्रेता का परिचय कराती है। सौदा करने से पहले सामने वाली पार्टी की जाँच अपने स्तर पर करें।
See also our Privacy Policy and Refund Policy. Questions: info@scrapbhai.com
Ready to grow your Scrap business?
Join Scrap Bhai and start with step-by-step guidance from people who trade Scrap every day.